फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who committed robbery on the lines of film Special-26 arrested

Noida News: फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर डकैती डालने वाला गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
The person who committed robbery on the lines of film Special-26 arrested
स्पेशल सेल ने पैरोल लेकर चार साल से फरार बदमाश को पलवल से दबोचा
विज्ञापन

पत्नी की बीमारी के बहाने आरोपी आया था सात दिनों के लिए पैरोल पर बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बॉलीवुड फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर चांदनी चौक के एक बड़े ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ सन्नी (37) के रूप में हुई है। करीब चार साल से आरोपी फरार था। डकैती के बाद करोल बाग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 23 जून 2020 को आरोपी पत्नी की बीमारी का बहाना कर पैरोल लेकर गायब हो गया। आरोपी पलवल में रहकर हत्या के आरोप में जेल में बंद भाई के मुकदमे की पैरवी कर रहा था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, 26 जुलाई 2017 को आरोपी नरेंद्र व साथियों ने ज्वेलर के करोल बाग स्थित घर पर डकैती डाली थी। पुलिस की वर्दी में एक बदमाश ज्वेलर के दरवाजे पर पहुंचा। तीन युवक बाहर खड़े रहे। वर्दी में पहुंचे बदमाश ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दरवाजा खुलवाया। वारदात के समय ज्वेलर की पत्नी, बेटा, मां और छोटे भाई की पत्नी घर पर मौजूद थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बाद में आरोपी जेवरात और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह पैरोल लेकर फरार हो गया था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसको तलाश करती रही। इस बीच उनकी टीम को खबर मिली कि आरोपी पलवल स्थित घर में छिपा है। टीम वहां पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि आरोपी घर पर नहीं आया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई। आरोपी के घर की निगरानी की गई। बाद में पता चला कि आरोपी अपने गांव के बाहर एक घेर (बैठक) में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे वहां से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि गांव में एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही है। उसके भाई ने रंजिश में एक हत्या कर दी थी। भाई फिलहाल फरीदाबाद की जेल में बंद है। भाई के मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed