{"_id":"690268f7bbb8ca0c1b0dbd5b","slug":"the-parikrama-began-late-at-night-and-drew-a-large-crowd-na-news-c-369-1-mt11002-138025-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देर रात शुरू हुई परिक्रमा में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देर रात शुरू हुई परिक्रमा में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
अक्षय नवमी को लेकर परिक्रमा लगाते श्रद्वालु।
मथुरा। अक्षय नवमी पर बुधवार की रात मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा लगाई। आज पूरे दिन सड़कों पर परिक्रमार्थियों का सैलाब उमड़ेगा।
अक्षय नवमी की परिक्रमा हल्की ठंड में बुधवार की आधी रात ही शुरू हो गई। संकरे और कीचड़ भरे मार्ग भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पा रहे थे। पूरे परिक्रमा मार्ग पर आस्था की डोर में बंधे श्रद्धालुओं पर श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम रस बरस रहा है। परिक्रमार्थियों ने टोलियों के रूप में परिक्रमा लगाई। परिक्रमा से पहले श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। समाजसेवियों ने परिक्रमा मार्ग पर चाय का वितरण किया।
इस दौरान विश्राम घाट, बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डेंपियर नगर, भूतेश्वर, पोतरा कुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्ण नाथ, मोक्ष धाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही। शहर की अंदर और बाहर की कॉलोनियों से लोग परिक्रमा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई।