फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The owners of the houses marked in the red met the DM.

Noida News: लाल निशान की जद में आए मकानों के मालिक डीएम से मिले

Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The owners of the houses marked in the red met the DM.
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय में जिन 80 मकानों को सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण बताया गया है, उन मकानों के स्वामियों ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शनिवार को बहजोई में मुलाकात की है। डीएम ने भरोसा दिया है कि न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद मकान स्वामियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, दूसरी ओर डीएम ने सोमवार में सभी मकान स्वामियों को दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए हैं। हातिम सराय में जहां यह 80 मकान बने हैं। वह आठ बीघा जमीन है। तहसील प्रशासन का कहना है कि यह मोहन तालाब हुआ करता था और इसको पाटकर अवैध कब्जा किया गया है। इसलिए जो मकान निर्माण कर लिए गए हैं वह भी अवैध हैं। इसके चलते सभी 80 मकान और प्लॉट कार्रवाई की जद में आ गए। बुधवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर 40 मकानों पर लाल निशान लगा दिए और 15 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। लाल निशान लगते ही मकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा गया और सभी मकान स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद सरायतरीन निवासी पूर्वी वार्ष्णेय ने दावा किया कि उनकी दादी हातिम सराय निवासी राम सुनीति देवी ने जमीन लोगों को बेची थी। लोगों ने भी जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज होने की बात कही। इसको देखते हुए ही डीएम ने लोगों को बुलाया था। नौ लोग डीएम से मुलाकात करने पहुंचे और अपनी समस्या बताई। इसके बाद ही डीएम ने न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

0000000000
कुछ परिवार हाईकोर्ट भी जा चुके हैं, वहां भी सोमवार को हो सकती है सुनवाई
मकानों पर लाल निशान लगे तो कई मकान स्वामी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए पहुंचे हैं। इस याचिका पर सुनवाई सोमवार को होने की उम्मीद है। अब मकान स्वामियों का कहना है कि वह अपनी जिंदगीभर की कमाई को गंवाने से बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब डीएम ने आश्वासन दिया है। लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000

क्या बोले लोग-
2005 में राम सुनीति देवी से जमीन का बैनामा कराया था। डीएम ने बुलाया था। उन्होंने हमारी समस्या को सुना है। आश्वासन दिया है कि जो सही होगा वही कार्रवाई होगी।
-मरगूब रहमान
0000
हमने 2005 में 160 गज जमीन का बैनामा कराया था। डीएम को इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि जिसके दस्तावेज सही हैं वह परेशान न हो।
-खुर्शीद
00000
मेरी बेटी के मकान पर लाल निशान लगाया गया था। हमने राम सुनीति देवी से यह जमीन खरीदी थी और मकान बनाया तो नक्शा भी पास कराया था। अपनी समस्या डीएम के सामने रखी है।
-साजिद हुसैन
00000
मेरे मकान पर तहसील की टीम ने लाल निशान लगा दिया था। हमने बैनामा राम सुनीति देवी से कराया था। डीएम को अपनी समस्या बताई है और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया है।

-असद अहमद
0000000000
हातिम सराय के लोगों को बुलाया गया था। उनकी समस्या को सुना है लेकिन वह पूरी तरह जमीन खरीद के दस्तावेज नहीं दिखा सके। सोमवार के बाद फिर से दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed