{"_id":"6ad38e90d20bd0deea0cdc8d","slug":"the-objective-is-to-provide-a-professional-platform-for-talent-from-villages-noida-news-c-1-noi1095-4844295-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गांवों की प्रतिभाओं को पेशेवर मंच देना उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गांवों की प्रतिभाओं को पेशेवर मंच देना उद्देश्य
विज्ञापन
-सुपर 6 चरण में छह टीमें पहुंचीं, संस्थापकों ने वॉलीबॉल को बढ़ावा देने पर दिया जोर
नोएडा (संवाद)। सुपर 6 चरण में छह टीमों के पहुंचने के बाद शनिवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें लीग के संस्थापकों ने खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और वॉलीबॉल का दायरा बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान ने बताया कि कुरुक्षेत्र और केरल में आयोजित ट्रायल में करीब छह से सात हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सीनियर, जूनियर और विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी शामिल थे। ट्रायल के लिए पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया था। चयन प्रक्रिया के बाद करीब 300 से 400 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि देश में वॉलीबॉल की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन संसाधनों और पहचान की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। लीग का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है।
संस्थापक धीरज मंजेरी ने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार प्रतिस्पर्धी अवसर देना और वॉलीबॉल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। सीईओ विश्वास बंसल ने पेशेवर प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीओओ विजय कुमार ने कहा कि सुपर 6 चरण में मुकाबले और कड़े होंगे। बालियान ने खेलो इंडिया जैसी सरकारी पहलों के साथ निजी संगठनों की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने भविष्य में लीग का विस्तार अन्य शहरों तक करने की उम्मीद भी जताई।