फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 'Nipun Sankalp' will resonate across two thousand council schools.

Noida News: दो हजार परिषदीय स्कूलों में गूंजेगा निपुण संकल्प

Sat, 25 Jul 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
The 'Nipun Sankalp' will resonate across two thousand council schools.
ग्रेटर नोएडा। निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 27 जुलाई को जनपद में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट मेंटर समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कार्यशाला में करीब तीन लाख विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें निपुण विद्यालय लक्ष्य, निपुण 2.0, बालवाटिका संचालन, डेटा आधारित अनुश्रवण और विद्यालय गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य आधारित शिक्षण, कैच-अप कार्यक्रम और शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण पर मंथन करेंगे। प्रभारी एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर वार्षिक लक्ष्य तय कर उनकी समीक्षा पर जोर दिया जाएगा। कार्यशाला में शिक्षकों के नवाचारों और अनुभवों को साझा कर बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed