फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The new executive will prepare the pitch for the Lok Sabha elections

Noida News: नई कार्यकारिणी तैयार करेगी लोकसभा चुनाव की पिच

Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The new executive will prepare the pitch for the Lok Sabha elections
फोटो--
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी तैयार करेगी लोकसभा चुनाव की पिच
- सपा की महानगर कार्यकारिणी के गठन पर बोले पूर्व मंत्री राकेश यादव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मौजूदा सरकार गरीबों का हित की नहीं बल्कि बुलडोजर चलाकर उनके घरों को गिराने का काम कर रही है। ऐसी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में जनता सत्ता से हटाने का काम करेगी और सपा की वापसी होगी। सपा की नई कार्यकारिणी इसका पिच तैयार करेगी। ये बातें पूर्व मंत्री राकेश यादव ने मंगलवार को सेक्टर-33 स्थित अग्रवाल भवन में नोएडा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान कहीं।
पूर्व मंत्री ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 51 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता को बनाया गया है। विकास यादव को महासचिव और मुकेश बाल्मीकि, संजय त्यागी, नितीश बैसोया, मोहम्मद नौशाद, ऋषि शर्मा, शकील सैफी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कमल गौतम, मनोज प्रजापति, गौरव यादव, पंकज झा, महकार सिंह तंवर, मोहसिन सैफी, अरविंद चौहान, तनवीर हुसैन, दिव्यांशु यादव, गौरव सिंघल, अरुण यादव, नूरुल हसन, विपिन चौहान, उदयवीर यादव, अंकित यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।इसके अलावा 27 सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि महानगर की कार्यकारिणी लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, सूबे यादव, दलवीर यादव, राघवेन्द्र दुबे, बबलू चौहान, ओमपाल राणा,सुनील चौधरी, देवेंद्र अवाना, भीष्म यादव, मुन्ना आलम, देवेंद्र गुर्जर, सुंदर यादव, रवि शर्मा, राणा मुखर्जी, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed