फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'The need of the hour is water and energy conservation'

‘समय की जरूरत है जल और ऊर्जा संरक्षण’

Mon, 20 Sep 2021 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
'The need of the hour is water and energy conservation'
'The need of the hour is water and energy conservation'
नूंह। पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में हरेडा विभाग द्वारा जल और ऊर्जा संरक्षण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जल और ऊर्जा संरक्षण समय की मांग और जरूरत भी है। ऊर्जा संरक्षण के लिए हरियाणा रिन्यूवल एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी (हरेडा) विभाग के प्रयास सराहनीय हैं और इसमें मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की भागीदारी स्वागत योग्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस मुहिम में हर मुमकिन सहयोग करेगा और कॉलेज के साथ ऊर्जा संरक्षण पर काम भी करता रहेगा। कॉलेज परिसर में पौधरोपण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि ऊर्जा और जल संरक्षण के लिए पौधे लगाना भी जरूरी है। कॉलेज द्वारा उत्प्रेरित जल व ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों, मिस्त्री, ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज ने इस कार्यक्रम में हरेडा की मदद की है, जिसमें आई के एम स्कूल पिनगवां, सनराइज स्कूल अगोन सहित कई स्कूलों की मदद ली गई है। हरेडा के प्रयासों से इलाके को फायदा मिलेगा। निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर ख्वाजा मोहम्मद रफी ने सहयोग के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मानू संस्थान, एसओएस स्कूल पल्ला, शेख मूसा मदरसा पल्ला की भी भागीदारी रही। निदेशक ने इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. शाहीन खान और पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed