{"_id":"61c339456ff51d643d6dd7b4","slug":"the-miscreant-who-came-out-to-kill-was-arrested-in-the-encounter-two-accomplices-absconded-noida-news-noi622787370","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने निकला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करने निकला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी फरार
विज्ञापन
मुठभेड में पकड़ा गया बदमाश। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। दोस्त से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए युवक की हत्या करने निकले एक बदमाश को मुठभेड़ में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी नशे में था और खोड़ा तिराहे के पास विशाल मेगा मार्ट के सामने वारदात अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, पांच कारतूस व चाकू बरामद किए हैं।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की टीम मंगलवार रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध को रोेकने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने दौड़ाकर खोड़ा निवासी अफजल को सेक्टर-62 में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अफजल, अनुज यादव और लकी दोस्त हैं। अनुज का चार दिन पहले खोड़ा निवासी राहुल से झगड़ा हुआ था। राहुल ने अनुज को काफी पीट दिया था। इससे नाराज होकर अनुज ने अफजल व लकी के साथ राहुल की हत्या करने की साजिश रच डाली।
अनुज को पता चला कि राहुल कुछ रिश्तेदारों के साथ मेगा मार्ट आने वाला है। इसके बाद अफजल, अनुज व लकी खोड़ा से राहुल की हत्या करने के लिए निकले थे, लेकिन चेकिंग में अफजल पकड़ा गया और लकी व अनुज फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।