फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreant absconded from police custody, case registered against four constables

पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार, चार सिपाहियों पर केस दर्ज

Mon, 08 Nov 2021 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
The miscreant absconded from police custody, case registered against four constables
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी पर आए टप्पेबाजी का आरोपी बुलंदशहर पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी शिव कुमार को लेकर आए बुलंदशहर के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। दनकौर क्षेत्र में टप्पेबाजी की वारदात में वह आरोपी था। बुलंदशहर पुलिस उसे कोर्ट में पेशी पर लाई थी।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मूल रूप से फरीदाबाद के छायसा निवासी शिव कुमार पर चोरी और टप्पेबाजी के कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले बुलंदशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। सोमवार को बुलंदशहर पुलिस के चार सिपाही शांतनु त्यागी, वीरपाल सिंह, विपिन कुमार और सुरेंद्र कुमार आरोपी शिव कुमार को बुलंदशहर जिला कारागार से पेशी पर गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय लाए थे।
विज्ञापन

एसीजेएम प्रथम की कोर्ट नंबर-13 में पेशी के दौरान शिव कुमार पुलिस कस्टडी से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट से भागते दौरान आरोपित सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा बरती गई लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट एसएसपी बुलंदशहर को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी-टप्पेबाजी के मामले में पेशी पर जिला न्यायालय आया आरोपी बुलंदशहर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। इस मामले में चार सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed