{"_id":"6a4937bf925219f710052b3f","slug":"the-metro-will-run-along-the-expressway-not-through-populated-areas-noida-news-c-1-noi1095-4467435-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आबादी के बीच से नहीं एक्सप्रेस-वे किनारे से जाएगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आबादी के बीच से नहीं एक्सप्रेस-वे किनारे से जाएगी मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच से नहीं एक्सप्रेस-वे किनारे से जाएगी मेट्रो
-बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो रूट को लेकर शिकायतों पर एनएमआरसी ने स्थिति स्पष्ट की
नोएडा। मेट्रो की ब्लू व मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन से एक्वा मेट्रो के सेक्टर-142 तक प्रस्तावित मेट्रो रूट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में सेक्टर-44 के निवासियों, सेक्टर-96 व 98 के बड़े प्लॉट के आवंटियों की तरफ से प्रार्थनापत्र दिए गए। इसमें मेट्रो स्टेशन का निर्माण आबादी या वाणिज्यिक इमारत के पास न कराने की मांग की गई थी। एनएमआरसी के एमडी कृष्ण करुणेश ने बताया कि मेट्रो का रूट आबादी के बीच से नहीं निकलेगा। इसे सेक्टर के बाहर व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे के किनारे निकाला जाएगा। एमडी ने यह भी स्पष्ट किया कि रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को केंद्र में कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। लिहाजा चिन्हित मेट्रो स्टेशन में भी कोई बदलाव नहीं होगा। रूट पर 8 मेट्रो स्टेशन बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-96, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनेंगे। ब्यूरो