फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The market will be buzzing again with band-baaja and procession

बैंड-बाजा और बारात से फिर गुलजार होगा बाजार

Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The market will be buzzing again with band-baaja and procession
नोएडा। लंबे समय बाद एक बार फिर शादियों के सीजन में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार 43 दिन के शुभ मुहूर्त में जमकर शहनाईयां बजेंगी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देशभर में 40 लाख शादियों से 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 6 लाख शादियों का अनुमान है।
विज्ञापन

कैट दिल्ली-एनसीआर के संयोजक एवं सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि देशभर के बाजार इसके लिए तैयार हैं। पिछले दो साल से कोरोना के कारण बाजार काफी प्रभावित रहा है। हालांकि, इस वर्ष होली के त्योहारी सीजन में लगभग 30 प्रतिशत व्यापार वृद्धि दर्ज की गई। अब शादियों के सीजन से व्यापारियों की काफी उम्मीदें हैं। शादियों का शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल से शुरू होकर 9 जुलाई तक होगा। अकेले नोएडा नोएडा में ही 2500 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना है।
विज्ञापन

यह हैं शुभ मुहूर्त
कैट की आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान कमेटी के चेयरमैन आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया की सनातन धर्म में पुराणों के अनुसार तारों की गणना के हिसाब से अप्रैल में 14 ,15 ,16 , 17 , 19 ,20 , 21 22 , 23, 24 एवं 27 जबकि मई महीने में 2 , 3 , 9 , 10 , 11 , 12 , 15 , 17 , 19 ,20 , 21 ,26 , 27 एवं 31, जून महीने में 1 , 5 , 6 , 7 , 8 , 9 , 10 , 11 ,13 , 17 , 23 , 24 और जुलाई में 4 ,6 , 7 , 8 एवं 9 तारीख को शादियों का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शादियां 5 से 10 लाख के बजट की होंगी
सुशील कुमार जैन ने बताया कि 43 दिन के शुभ मुहूर्त में दो लाख रुपये के बजट वाली करीब पांच लाख, पांच लाख के बजट वाली करीब 10 लाख शादियां, 10 लाख के बजट वाली करीब 10 लाख शादियां, 15 लाख के बजट वाली पांच लाख, 20 लाख के बजट वाली पांच लाख, 25 लाख बजट वाली चार लाख, 50 लाख बजट वाली 50 हजार, एक करोड़ या उससे अधिक बजट वाली करीब 50 हजार शादियों का अनुमान संगठन की ओर से लगाया गया है।

इन कारोबार को मिलेगी रफ्तार
शादियों के सीजन से पहले घरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई के अलावा आभूषण, वस्त्र, फुटवियर, निमंत्रण पत्र, ड्राई फ्रूट, मिठाइयां, फल, शादियों में इस्तेमाल होने वाला पूजा का सामान, किराना, खाद्यान, डेकोरेशन के आइटम, बिजली का उपयोगी सामान, इलेक्ट्रोनिक्स तथा उपहार में देने वाली अनेक वस्तुओं आदि का व्यापार बड़ी मात्रा में होने की आशा है। इसके अलावा बैंक्वेट हाल, होटल, खुले लॉन, फार्म हाउस एवं शादियों के लिए अन्य प्रकार के स्थान पूरी तरह तैयार हैं। खरीदारी के अलावा कई तरह की सेवाओं से जुड़े व्यापार भी होते हैं, जिनमें टेंट डेकोरेटर, फूल की सजावट करने वाले लोग, क्रॉकरी, कैटरिंग सर्विस, ट्रेवल सर्विस, कैब सर्विस, स्वागत करने वाले प्रोफेशनल समूह, सब्जी विक्त्रस्ेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड-बाजा, शहनाई, आर्केस्ट्रा, डीजे, बारात के लिए घोड़े, बग्घी, लाइट वाले और इवेंट मैनेजमेंट भी एक बड़े व्यापार के रूप में उभरा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed