सावधान!: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम पर लिंक भेज हो सकता है बैंक खाता खाली, ऐसे बरतें सावधानी
एडीसीपी ने बताया कि हाल के दिनों में लिंक भेजकर कई साइबर जालसाजी की वारदात हुई है। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास कश्मीर फाइल्स मूवी के नाम पर लिंक भेजा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम पर अगर आपको कोई लिंक भेजकर फिल्म देखने के लिए कहता है तो सावधान हो जाइए। साइबर ठग फिल्म दिखाने के नाम पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसी तरह के लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर-लैपटॉप पर क्लिक न करें। इसकी कुछ मौखिक शिकायतें पुलिस को मिली हैं।
इस बारे में नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने ट्वीट कर आगाह किया है। उन्होंने लिखा है कि सावधान रहें, सतर्क रहें, हैकर्स फिल्म कश्मीर फाइल्स के नाम का लिंक भेजकर आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। कृपया इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और सबको सावधान करने में सहयोग करें।
एडीसीपी ने बताया कि हाल के दिनों में लिंक भेजकर कई साइबर जालसाजी की वारदात हुई है। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास कश्मीर फाइल्स मूवी के नाम पर लिंक भेजा जा रहा है। सावधानी में ही साइबर सुरक्षा है। इसके बाद एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लिंक को ओपेन नहीं करें।
ऐसे बरतें सावधानी
- किसी तरह के अज्ञात लिंक को क्लिक नहीं करें।
- अज्ञात नंबर से भेजे गए लिंक को डिलीट कर दें और नंबर ब्लॉक कर दें।
- किसी भी अज्ञात शख्स के फोन आने पर कोई भी जानकारी शेयर नहीं करें।
- किसी को भी खाता संख्या, ओटीपी और पिन नंबर आदि बिल्कुल नहीं बताएं।
- अपने जीमेल, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि का पासवर्ड बदलते रहें।
- गूगल सर्च के दौरान बरतें सावधानी, गूगल सर्च के दौरान जिसे सर्च कर रहे हैं उसके वेबसाइट पर जाएं।