फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The issue of structural audit of Sikka Karmik Greens Society

Noida News: नहीं सुलझा सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट का मसला

Tue, 16 Sep 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
The issue of structural audit of Sikka Karmik Greens Society
फोटो है
विज्ञापन

-प्राधिकरण के निर्देश के बाद भी बिल्डर ने नहीं करवाया स्ट्रक्चरल ऑडिट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जर्जर हो रही सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट का मामला फंसता जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के निर्देश के बाद भी बिल्डर ने स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं करवाया। यही नहीं, विधायक के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण की टीम निरीक्षण पर आई थी लेकिन प्राधिकरण की ओर से अबतक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई और बिल्डर को भी दोबारा कोई निर्देश नहीं जारी हुए।


बता दें कि सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी निवासियों की लंबे समय से चल रही मांग के बाद 18 जून को नोएडा प्राधिकरण ने निर्देश जारी किया था कि दो महीने के भीतर बिल्डर की ओर से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए। दो महीने बीत गए लेकिन बिल्डर की ओर से कोई सुध नहीं ली गई। 23 अगस्त को सोसाइटी में विधायक पंकज सिंह जनसंवाद को पहुंचे तो निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट का मुद्दा उठाया। इस दौरान विधायक ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोसाइटी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि यहां की स्थिति ठीक नहीं है। स्ट्रक्चरल ऑडिट के संबंध में जल्द कार्रवाई की जाएगी। सोसाइटी निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट बनाकर बिल्डर को निर्देश जारी किए जाएंगे और जल्दी ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed