फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The inauguration of IP University's East Campus was a ruckus

Noida News: हंगामेदार रहा आईपी यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस का उद्घाटन

Thu, 08 Jun 2023 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
The inauguration of IP University's East Campus was a ruckus
मोदी-केजरीवाल के नारों से गूंजा कैंपस, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री कहने के बाद समर्थक हुए शांत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में बने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के ईस्ट कैंपस का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हंगामेदार रहा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में भाजपा व आम आदमी पार्टी के समर्थक आमने-सामने दिखे। भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आप समर्थकों ने केजरीवाल के नारे लगाए। हंगामा बढ़ने पर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को आगे आना पड़ा। दोनों ने शांति बनाए रखने की अपील की।
कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने भी चेतावनी दी कि अगर हंगामा नहीं रुका तो कार्यक्रम खत्म करना पड़ेगा। इसके बावजूद दोनों तरफ से पूरे आयोजन के दौरान बीच-बीच में नारेबाजी होती रही। वहीं, समारोह खत्म होने के बाद आप ने मीडिया के सामने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने अधिकारियों को निलंबित करने का डर दिखाकर खुद को समारोह में आमंत्रित कराया। शिक्षा मंत्री आतिशी ने दावा किया कि आजादी के बाद किसी शिक्षण संस्थान का शुभारंभ दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया। अभी तक मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री ही उद्घाटन करते आए हैं। शिक्षा का विषय सरकार का है और उपराज्यपाल को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। दरअसल, विवाद की जमीन बुधवार को ही तैयार हो गई थी। राजनिवास की तरफ से शिक्षा मंत्री आतिशी के उस बयान पर सवाल उठाया गया था कि मुख्यमंत्री कैंपस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, यह भी कहा गया था कि इसका शिलान्यास पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति इरानी ने किया था। बृहस्पतिवार को भी भाजपा समर्थकोंं ने स्मृति इरानी का समारोह में नाम लिया। आप समर्थकों ने इस पर एतराज जताया।
विज्ञापन

झूठ-सच के नारे भी लगे
मुख्यमंत्री संबोधन में जब बिजनेस ब्लॉस्टर पर दिल्ली सरकार की तारीफ कर रहे थे तो एक तरफ से झूठ-झूठ और दूसरी तरफ से सच-सच के नारे लगने लगे। उपराज्यपाल के संबोधन में भी हंगामे का असर दिखा। उपराज्यपाल ने कहा कि समारोह में महसूस हो रहा है कि शिक्षा के मंदिर में हैं और आचरण गंभीरता पूर्ण होना चाहिए, लेकिन यहां शिक्षा की कमी है। इसके अलावा आतिशी के बोलने के दौरान जब हूटिंग हुई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से साबित होता है कि शिक्षा की समाज में बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो हुआ वायरल

उद्घाटन के दौरान एक फोटो भी वायरल हुआ जिसमें दावा किया जा रहा है कि शिलापट से पर्दा हटाने के दौरान उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री का हाथ झटक दिया। उपराज्यपाल ने खुद पर्दा हटाया। इस दौरान मुख्यमंत्री बगल में खड़े दिख रहे हैं।

2400 की क्षमता का कैंपस
नए कैंपस में 2400 से अधिक छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जाएगी। यहां ऑटोमेशन, डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा मैनेजमेंट, इनोवेशन सिखाया जाएगा। कैंपस में शैक्षिक सत्र इसी वर्ष से शुरू हो जाएगा। 19 एकड़ में फैले कैंपस में 9 मंजिला और 7 मंजिला एकेडमिक ब्लॉक हैं, जिसमें सेंट्रल लाइब्रेरी, इन्क्यूबेशन सेंटर, लेक्चर थिएटर, क्लासरूम, शानदार ऑडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल और बच्चों के लिए आवासीय कांप्लेक्स सहित अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed