{"_id":"624f17df0db707368e7035dd","slug":"the-heat-made-it-miserable-the-mercury-reached-41-degrees-noida-news-noi6416044158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने किया बेहाल, पारा 41 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने किया बेहाल, पारा 41 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को भी सूर्य देव के तेवर बने रहे। आग उगलते सूर्य देव की तपिश ने लोगों को घरों के अंदर रुकने को मजबूर कर दिया है। काम के चलते लोग घरों में नहीं रुक पा रहे हैं। ऐसे में इस आग उगलती गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर पर कपड़ा लपेटकर चल रहे हैं। साथ ही जहां भी पानी मिलता है, वहां रुककर पानी मुंह पर मारना, सिर पर डालना भी लोगों की प्रक्रिया में शामिल होने लगा है। लोग अपने आप से भी ज्यादा अपने बच्चों को गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं। हालात ये हैं कि गर्मी की तपिश इतनी अधिक बढ़ रही है कि पांच मिनट भी रोड पर खड़ा होना मुश्किल हो गया है।
अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में इतनी गर्मी पहली बार है। बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री था। लोगों की माने तो कई सालों बाद इस समय इतनी गर्मी देखी है। गर्म हवा पैदल व बाइकों पर चलने वालों को सता रही हैं। गाड़ियों के एसी भी कमजोर पड़ने लगे हैं। इस गर्मी से बचाव के लिए अब लोग शीतल व ठंडे पेयपदार्थों का सहारा लेने लगे हैं। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा बाजारों में लोग कम ही दिखाई दिए। कुछ मुंह व सिर पर कपड़ा रखे हुए थे। धूप से बचने के लिए लोग छांव ढूंढते फिर रहे थे।
डॉक्टर दे रहे सड़कों पर ठंडे पेय पदार्थों से बचने की सलाह
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर बिक रहे शीतल पेय के नाम पर पेय पदार्थों का सेवन कम करें। गन्ने का रस, कटे फल, तरबूज आदि का सेवन न करें। इनसे डायरिया हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें तथा ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। पानी पीकर गर्मी से राहत पाई जा सकती है।