फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The headmistress did not come to school for a year, notice issued

वर्ष भर से स्कूल नहीं आई प्रधानाध्यापिका, नोटिस जारी

Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The headmistress did not come to school for a year, notice issued
ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में स्थित कंपोजिट (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक एकीकृत) विद्यालय विश्नौली में नियुक्त प्रधानाध्यापिका एक वर्ष से अधिक समय से स्कूल नहीं आई हैं। स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बिसरख ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा कार्यालय को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2021 में नियुक्त प्रधानाध्यापिका मंजूलता सिंह स्कूल नहीं आई हैं। इससे पहले वह एक वर्ष के लिए निलंबित होकर विश्नौली में उन्हें ज्वाइन करने का चार्ज मिला था। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही पर उन्हें नोटिस जारी किया है। कुछ दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग गौतमबुद्ध् नगर ने वर्षों से गायब 10 शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया था। प्रधानाध्यापिका मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वेय लक्ष्मी ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

एक वर्ष के लिए किया गया था निलंबन
16 मार्च 2020 को बहलोलपुर कंपोजिट विद्यालय के कमरा नंबर-3 का दरवाजा एक महिला सहायक अध्यापिका पारुल कुशवाहा पर गिर गया था। आरोप था कि स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। वहीं, सहायक अध्यापिका के घायल होने की खबर भी छिपाई गई। इसके अलावा स्कूल में एक चौकीदार अपने परिवार के साथ रहता था। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने जांच कर रिपोर्ट दी थी। उस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक वर्ष तक के लिए बिना के वेतन के प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया था। अप्रैल 2021 में निलंबन समाप्त कर कंपोजिट विद्यालय विश्नौली में नियुक्ति दी गई थी। इसके बाद भी प्रधानाध्यापिका एक वर्ष तक नहीं आई। जिसके आधार पर संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed