{"_id":"68c97324b6edac2a0a078717","slug":"the-gases-emitted-from-stp-are-harmful-noida-news-c-1-gnd1002-3412439-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसटीपी से निकलने वाली गैसें नुकसानदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसटीपी से निकलने वाली गैसें नुकसानदायक
विज्ञापन
-सेक्टर 40 के निजी स्कूल में बनाया जा रहा है एसटीपी, सेक्टरवासी कर रहे विरोध
-आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 40 के एक निजी स्कूल में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जा रहा है और सेक्टर निवासी इसका विरोध कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर और स्कूल के नजदीक एसटीपी बनने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। शिकायत के बाद प्राधिकरण की ओर से काम रुकवा दिया गया है।
सेक्टर 40 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष तिलक राज ने बताया कि सेक्टर से लगा हुआ एक निजी स्कूल है और इस स्कूल की दीवार सेक्टर के एफ ब्लॉक से लगी है। पिछले सप्ताह एक दिन अचानक दीवार गिरने लगी। निवासियों ने देखा तो पता चला कि दीवार के उस पार स्कूल के अंदर एसटीपी बनाने के लिए खोदाई की जा रही है। खोदाई का काम पूरा हो चुका था। इसी बीच बरसात होने से लगी और दीवार गिर गई। इसके बाद आरडब्ल्यूए ने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की है। शिकायत के बाद नोेएडा प्राधिकरण की ओर से वर्क सर्किल-3 के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद काम रुकवा दिया गया है। आने वाले दिनों में एसटीपी के लिए स्कूल को किसी अन्य जगह का चयन करना चाहिए, जहां पर लोगों का आवागमन कम हो।
-- -- -- --
-स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान
तिलक राज ने बताया कि सेक्टर या स्कूल के अंदर एसटीपी बनाना उचित नहीं है। यहां से एफ ब्लॉक लगा हुआ है जहां करीब 60 घर हैं। अधिकतर घरों में बुजुर्ग रहते हैं। इसके अलावा स्कूल के अंदर बच्चे रहते हैं। एसटीपी से निकलने वाली गैसें सभी के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है और आने वाले दिनों में गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।