{"_id":"60b1277f8ebc3e03f66eeba1","slug":"the-first-patient-of-white-fungus-was-found-in-the-district-mewat-news-noi5842645125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मिला व्हाइट फंगस का पहला मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मिला व्हाइट फंगस का पहला मरीज
विज्ञापन
अंतराम खटाना
नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक महिला में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई है। महिला उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली है। वहीं, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के अब कुल 19 मरीज हो गए हैं। इनमें ब्लैक फंगस के सक्रिय मरीज 6 हैं। पलवल निवासी एक और मरीज की ब्लैक फंगस से बृहस्पतिवार को मौत हो गई है। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11 लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। इनमें नूंह, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, पलवल, फरीदाबाद और भिवानी जिले से मरीज हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में रखा गया है। इन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों के इलाज में काफी परेशानी आ रही है। वहीं, इनके परिजन भी काफी चिंतित हैं। हालांकि, दवाई की आपूर्ति के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मेडिकल कॉलेज में अभी ब्लैक फंगस के लिए 20 बेड उपलब्ध हैं। लेकिन, उपचार के लिए दवाई नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के सुप्ररिटेंडेट डॉ महा सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिले में व्हाइट फंगस का पहला मरीज आया है। जबकि, ब्लैक फंगस के कुल 19 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 6 मरीज सक्रिय और 11 संदिग्ध हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हो चुकी है।