फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first e-auction of the attached property may happen in 15 days

15 दिन में हो सकती है कुर्क संपत्ति की पहली ई-नीलामी

Tue, 26 Apr 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The first e-auction of the attached property may happen in 15 days
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बिल्डरों की कुर्क संपत्ति की पहली ई-नीलामी 15 दिन में हो सकती है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को तीनों प्राधिकरण के नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की। डीएम ने दो दिन के अंदर संपत्ति की श्रेणी समेत सभी ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में 37 बिल्डरों की करीब 80 करोड़ की 192 संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट पर वसूली कर रहा है। अभी तक प्रशासन के पास करीब 600 करोड़ रुपये की आरसी लंबित है। बिल्डर आरसी का पैसा नहीं दे रहे हैं, जिस पर प्रशासन ने विभिन्न बिल्डरों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की है। अभी तक करीब 400 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ मिलकर प्रशासन करीब 80 करोड़ की संपत्ति की पहले चरण में ई-नीलामी की प्रक्रिया चला रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ने तीनों प्राधिकरणों के नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। डीएम ने बताया कि दो दिन के अंदर तीनों प्राधिकरण को संपत्ति को अलग-अलग श्रेणी में बांटना होगा। कामर्शियल, आवासीय आदि श्रेणी में ही इनको ई-नीलाम किया जाएगा। बुधवार को फिर से बैठक होगी। उसके बाद ई-नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर पहली ई-नीलामी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के पास है सबसे अधिक संपत्ति
पहले चरण में सबसे अधिक 80 करोड़ संपत्ति को ई-नीलाम किया जाएगा। इसमें से करीब 60 करोड़ की संपत्ति ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र की है। प्राधिकरण ही इसको ई-नीलाम कराएगा। वहीं नोएडा और यमुना प्राधिकरण करीब 20 करोड़ की संपत्ति को ई-नीलाम कराएंगे। जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अभी ई-नीलामी में संपत्ति की संख्या बढ़ सकती है। अभी सदर तहसील के 11 बिल्डरों की 23 संपत्ति और दादरी तहसील के 26 बिल्डरों की 169 संपत्ति को ई-नीलाम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed