फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The final seal on the airport foundation program will be taken today

एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम पर आज लगेगी अंतिम मुहर

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The final seal on the airport foundation program will be taken today
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए चुनी गई इवेंट कंपनी ब्रिजक्राफ्ट सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) व अन्य अधिकारियों के सामने अंतिम प्रस्तुतीकरण देगी। रविवार को अधिकारियों ने प्राथमिक ले आउट के प्लान पर मंथन के बाद संशोधन के सुझाव दिए हैं। सोमवार को प्रस्तुतिकरण के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगेगी। इसमें टेंट से लेकर वीआईपी गैलरी, पार्किंग, मीडिया, वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा आम जनता के बैठने के स्थान आदि को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट निर्माता कंपनी ने सोमवार दोपहर तक कार्यक्रम स्थल के साफ सफाई व समतलीकरण का काम पूरा कर इवेंट कंपनी को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

500 मीटर लंबाई और 300 मीटर चौड़ाई में तैयार किया मैदान
कार्यक्रम के लिए 500 मीटर लंबाई उत्तर-दक्षिण व 300 मीटर चौड़ाई पूर्व-पश्चिम दिशा में तैयार की गई है। 140 मीटर चौड़े व 280 मीटर लंबे हिस्से पर टेंट लगाया जा सकता है। मंच रोही बनवारीवास गांव की तरफ बनेगा। लोगों के बैठने के लिए जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर स्थान तय किया जाना है। इस मैदान के ज्यादातर हिस्से को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

हेलीपैड से लगभग 1 किमी दूरी पर है शिलान्यास स्थल
तीन हेलीपैड बनाए जाने हैं। इनकी संख्या हेलीकाप्टर से आने वालों अतिथियों के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है। सभी हेलीपैड को रोही गांव की तरफ बनाया जाएगा। यहां से शिलान्यास स्थल की दूरी लगभग एक किमी है। वहीं, मंच की दूरी 100 मीटर के आसपास रखी जाएगी। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि शिलान्यास सभा स्थल पर कराया जाएगा या शिलान्यास के लिए बने स्थल पर होगा। इस पर अंतिम मुहर पीएमओ से लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा की तरफ से आने वाले वाहन जहांगीरपुर से झाझर होते हुए आएंगे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जेवर-खुर्जा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए रोही गांव के समीप पार्किंग बनाई जा रही है, लेकिन रोही से जेवर खुर्जा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई कम होने से खुर्जा की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को जहांगीरपुर से झाझर और इसके बाद बुलंदशहर-जेवर मार्ग से रन्हेरा चौकी वाली पार्किंग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed