{"_id":"6adf7cab7e5e404a1d05582d","slug":"the-fate-of-the-districts-two-heavyweights-will-be-decided-today-noida-news-c-23-1-lko1064-110294-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज तय होगा जिले के दो दिग्गजों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज तय होगा जिले के दो दिग्गजों की किस्मत का फैसला
विज्ञापन
- एमएलसी चुनाव की मतगणना आज, दांव पर सपा और भाजपा प्रत्याशी की साख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना आज होगी। इसके साथ ही भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के साथ गौतमबुद्ध नगर के दो दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी होगा। जिले के प्रमेंद्र भाटी सपा से स्नातक सीट और श्रीचंद शर्मा भाजपा से शिक्षक सीट के प्रत्याशी हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
23 अक्तूबर को मेरठ खंड की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए नौ जिलों में मतदान हुआ था। इसमें गौतमबुद्ध नगर भी शामिल रहा। जिले में स्नातक सीट पर 35.31 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 52.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान के बाद मतपेटियां मेरठ भेज दी गई थीं, जहां मतगणना होगी।
चुनाव परिणाम पर गौतमबुद्ध नगर के लोगों की भी नजर रहेगी। दोनों प्रमुख दलों ने जिले के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। ऐसे में नतीजे उनके राजनीतिक प्रभाव और साख के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मतगणना के बाद स्पष्ट होगा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन जताया है।