फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The facilities being provided are being crushed between the builder and the authority.

Noida News: बिल्डर और प्राधिकरण के बीच पिस रहीं मिलने वाली सुविधाएं

Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
The facilities being provided are being crushed between the builder and the authority.
अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

-फोटो
-उखड़ी सड़कें, बहता सीवर और गंदगी से जूझ रहे 2000 परिवार
- गौड़ सिटी दो स्थित 11 एवेन्यू सोसाइटी के निवासी सालों से परेशान


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी को जोड़ने वाली सड़क के उखड़ जाने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। सोसाइटी के बाहर फैली गंदगी से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इन सभी मुद्दों को गौड़ सिटी दो स्थित 11 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाया।

निवासियों ने बताया कि वह बिल्डर और प्राधिकरण के समन्वय नहीं होने की वजह से पिस रहे हैं। आरोप है कि ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से जब सड़क बनवाने की मांग की जाती है तो वह बिल्डर की ओर से बनाए जाने की बात कहते हैं। जब बिल्डर से मांग की जाती है तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है। उखड़ी सड़क पर गिट्टी से कई बार लोगों को गंभीर चोटें भी लग चुकी हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया, लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है। इससे वह चोक हो चुके हैं। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। निवासियों को उसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। आरोप है कि ग्रेनो प्राधिकरण का कोई भी कर्मचारी कभी भी सड़कों पर सफाई करता नहीं दिखाई देगा। सफाई नहीं होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लावारिस जानवरों के कारण कई बार लोगों को जान जा चुकी हैं। आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल वोट लेने के लिए दिखाई देते हैं। मेडिकल की कोई भी सुविधा निवासियों को नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पताल नहीं होने से निजी अस्पताल उन्हें लूटने का काम कर रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन सेवा को शुरू किया जाना चाहिए,जिससे उन्हें राहत मिल सके। निवासियों ने बताया कि पुलिस बूथ बना दिया गया है,लेकिन आज तक उसमें किसी को कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया है। अतिक्रमण के कारण निवासियों को घरों में पहुंचने में एक से दो घंटा लग जाता है। हर तरफ केवल जाम ही जाम दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क उखड़ी, टूटी होने के कारण आए दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। - धीरेंद्र वर्मा


सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है,जिससे। बीमारियों का खतरा बना रहता है। - अचिंत कुमार गुप्ता

जाम से घंटों तक फंसना पड़ता है। गंदगी से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। - पुनीत पांडे

सरकारी अस्पताल नहीं हैं। निजी अस्पताल जेब पर भारी पड़ रहे हैं। - सुरेंद्र सिंह

बिल्डर और प्राधिकरण के बीच निवासियों की सुविधाएं पिस रही है। - बितुल यादव

सार्वजनिक परिवहन की सेवा मिलनी चाहिए, टीएमसी की पेमेंट के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलतीं- सचिन त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed