फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The experimental examinations are being monitored from the control room, and the question papers have also arrived.

Noida News: कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की हो रही निगरानी, प्रश्नपत्र भी पहुंचे

Mon, 02 Feb 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The experimental examinations are being monitored from the control room, and the question papers have also arrived.
कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की हो रही निगरानी, प्रश्नपत्र भी पहुंचे
विज्ञापन

पहले दिन 18 केंद्रों पर हुई रसायन, भौतिक, जीव के साथ कई विषयों की परीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 18 केंद्रों पर रसायन, भौतिक, जीव के साथ कई विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से कराई जा रही है।
दो से नौ फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकाॅर्डर की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा हो रही है। वहीं, अब अंक देने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। परीक्षक को परीक्षा केंद्र पर ही ऑनलाइन अंक देने होंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल प्रायोगिक तौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मंगाए गए थे। ऑनलाइन व्यवस्था के सफल होने के बाद अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम को ही अपनाया गया है। अब नई प्रणाली के तहत परीक्षकों को मोबाइल एप के जरिये दो बार अंक अपलोड किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस प्रक्रिया में जियो फेंसिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब परीक्षक केंद्र पर मोबाइल एप से लाॅग इन करेंगे तो सिस्टम उनके वर्तमान भौगोलिक स्थान (जियो पैरामीटर) का मिलान पहले से दर्ज डाटा से करेगा। निर्धारित दूरी के भीतर होने पर ही प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन



कैमरे की रिकॉर्डिंग रखी जाएगी सुरक्षित

प्रयोगात्मक परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए इसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग को छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। जिससे आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके। 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट का सचल दल भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई गईं। इस दौरान डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षाओं पर नजर रखी जा रही है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के पेपर पहुंच गए हैं। -राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article