फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The double-decker city bus is now heading to Modipuram.

Noida News: सिटी बस वाली डबल डेकर अब जा रही मोदीपुरम

Mon, 24 Aug 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
The double-decker city bus is now heading to Modipuram.
मोरना बस डिपो पर चार्ज होती मोदीपुरम रूट पर चलने वाली डबल डेकर बस।
राजस्व बढ़ाने के लिए शहर से बाहर भी चलाने का निर्णय
विज्ञापन

नंबर गेम- 10 डबल डेकर सिटी बस के रूप में चलाने के लिए लाई गईं थीं


काव्यांश मिश्रा
नोएडा। परिवहन निगम बसों के बेड़े का सुनियोजित तरीके से संचालन नहीं कर पा रहा है। डबल डेकर बसों को सिटी में दौड़ाने के लिए लाया गया था लेकिन अब इन्हें शहर से बाहर भी भेजा रहा है। सिटी बसों में शामिल डबल डेकर बसों को अब मोदीपुरम के रूट पर दौड़ाया जा रहा है। दो डबल डेकर बसों को मोरना डिपो से चलाया जा रहा है। इन बसों को डीएमई से होते हुए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार, दुहाई, मोदीनगर होते हुए मोदीपुरम तक चलाया जा रहा है। ये डबल डेकर सिटी बसों के रूप में चलाने के लिए लाई गईं थीं। अब देखना ये है कि इस रूट पर डबल डेकर का संचालन कब तक किया जाएगा। गौरतलब है कि सिटी बस नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, परी चौक, ग्रेनो वेस्ट, आनंद विहार के रूट पर चलाई गई थीं। ये डबल डेकर अब सीमित रूट पर ही चल रही हैं।
शहर में चलाने से औसत निकालना हो रहा था मुश्किल
सिटी बसों के रूप में अब भी 8 डबल डेकर बसें चलाई जा रही हैं। इनके संचालन में अब किफायती किराया आड़े आ गया है। सिटी बसों का अधिकतम किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य सिटी बसें तो सड़कों पर इस दौरान दौड़ती दिख रही हैं लेकिन डबल डेकर बसें दिखना कम हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक डबल डेकर बस के संचालन में खर्च ज्यादा आता है। शहर में चलाने से इनका औसत निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में अब दो डबल डेकर बसों को मोदीनगर और मोदीपुरम रूट पर चलाया जा रहा है। हालांकि इस रूट पर भी किराया लगभग 180 रुपये है। बसें अब भी खाली ही दौड़ रही हैं।
विज्ञापन


मोरना बस डिपो से दो डबल डेकर बसों को अब मोदीपुरम रूट पर चलाया जा रहा है। राजस्व वसूली को देखते हुए ये निर्णय लिया गया था। यात्रियों को डबल डेकर बस में सफर के दौरान नया अनुभव भी मिलेगा। -मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed