{"_id":"68b9e5c3861c4851ff023ef8","slug":"the-development-of-the-district-will-gain-momentum-na-news-c-295-1-svns1028-133129-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी दर में बदलाव किए जाने से हर वर्ग के लोगाें को लाभ मिलेगा। जिले में टेक्सटाइल का मुख्य कारोबार है। केंद्र सरकार के 12 प्रतिशत जीएसटी को पांच प्रतिशत करने से बुनकरों, कारोबारियों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा। नई दर लागू होने से कच्चा माल सस्ता होगा। इससे बुनकरों और कारोबारियों को सस्ती दर पर माल मिलेगा। इससे उत्पादन लागत कम होगी। एक्सपर्ट के अनुसार, लगभग 25 वस्तुओं पर जीएसटी की दर घटने से सामान सस्ता होगा। इससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। इससे जिले के विकास की गति तेज होगी।
जिले में टेक्सटाइल का मुख्य कारोबार है। केंद्र सरकार की तरफ से 22 सितंबर से 12 प्रतिशत जीएसटी को पांच प्रतिशत किए जाने से बुनकरों, कारोबारियों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा। नई दर लागू होने से कच्चा माल सस्ता होगा।
- भरत थरड प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, मऊ
केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी की लायबिलिटी थी। सीमेंट, वाहन पर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत जीएसटी कर दिया गया है। इससे वाहन, सीमेंट आदि सामान के दाम कम हो जाएंगे। क्रय शक्ति बढ़ने से जिले के विकास की गति तेज होगी। - विजय अग्रवाल, सीए
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी की दर घटने से वस्तुएं सस्ती होगी। इससे लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। इससे जिले के विकास गति की भी रफ्तार बढ़ेगी। निश्चित तौर पर इसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। - राकेश श्रीवास्तव, सीए
व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा। खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी पांच प्रतिशत था। अब जीरो प्रतिशत कर दिए जाने से सामान सस्ता होगा। इससे लोगाें की क्रय शक्ति बढ़ेगी। व्यापारियों का कारोबार बढ़ेगा। - उमाशंकर ओमर, जिलाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार मंडल, मऊ
कृषि उपकरण, ट्रैक्टर के टायर, टपक सिंचाई आदि पर जीएसटी कम किए जाने से किसानाें को लाभ मिलेगा। इससे किसानों को खेती के काम में सहूलियत मिलेगी। - राकेेश सिंह, किसान नेता।