फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The crook caught while breaking the ATM machine, arrested

एटीएम मशीन तोड़ने के दौरान बदमाश को पकड़ा, गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The crook caught while breaking the ATM machine, arrested
तावडू। नगर के पटौदी रोड पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के नजदीक लगे एक एटीएम मशीन को औजार के बल पर तोड़ने के दौरान केयरटेकर ने बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद औजार सहित बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान आरिफ निवासी उटावड़ के रूप में हुई। पुुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर स्थित वार्ड नंबर-13 जटवाड़ा मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने बताया कि शहर में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के करीब लगे एक निजी कंपनी की एटीएम बूथ का वह केयरटेकर है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम करीब 4:20 बजे एक अज्ञात युवक एटीएम बूथ के केबिन में घुस गया। इसी दौरान उसने देखा कि केबिन में घुसा बदमाश एक औजार के बल पर जबरदस्ती मशीन को तोड़कर रकम निकालने का प्रयास कर रहा है। इतना देखते ही उसने ही एटीएम केबिन में घुसकर बदमाश को औजार सहित पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम आरिफ निवासी उटावड़ जिला पलवल बताया। आरोपी बदमाश को औजार सहित पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि आरोपी बदमाश आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed