फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The criminal's confession: He committed the crimes for his girlfriend.

Noida News: अपराधी का कबूलनामा-प्रेमिका के लिए करता था अपराध

Sat, 17 Jan 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
The criminal's confession: He committed the crimes for his girlfriend.
-25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाया, पुलिस से बोला- हम तो शरीफ इंसान थे, लेकिन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उम्र-20 साल, ईनाम-25 हजार रुपये और 10 से ज्यादा प्राथमिकी में नामजद बदमाश पकड़ा गया तो सेक्टर-39 थाना पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगा। इसका पक्ष सुनकर पुलिस भी कुछ देर तक हैरान रही। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कहा कि वह तो शरीफ इंसान था, चोरी और झपटमारी जैसे अपराध गांव में रहने वाली प्रेमिका के लिए करता था। तमंचा जो बरामद हुआ दावा किया कि उसे वह रखता तो जरूर था लेकिन चलाना नहीं जानता था। लेकिन पुलिस ने अपराधी को दो टूक जवाब दिया कि अपराध तुमने किया है और इसका खामियाजा भी तुमको ही भुगतना होगा।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भोला उर्फ अजय मूलरूप से कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र का निवासी है। लूट और चोरी का सामान बेचकर उसकी रकम एक युवती को देने की जानकारी दी है। इसके खिलाफ लूट चोरी समेत अन्य धाराओं में सेक्टर-39 थाने में 9 और सेक्टर-20 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। यह अपराध करने के बाद पैसा हासिल कर कन्नौज चला जाता था। शहर में बरौला, सदरपुर समेत अन्य जगहों पर लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed