{"_id":"68c5cdaf9cc6ddc76503665f","slug":"the-corporation-launched-a-campaign-to-remove-encroachment-in-mohan-nagar-zone-na-news-c-198-1-gbd1023-9847-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोहन नगर जोन में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोहन नगर जोन में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
भोपुरा में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। स्रोत वीडियो ग्रेब
- फोटो : mathura
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन में निगम की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान शालीमार गार्डन, डीएलएफ कॉलोनी और भोपुरा समेत कई इलाकों से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची और सड़क किनारे लगे ईंटों के अंबार और खोखों का ध्वस्तीकरण किया।
मामले पर जानकारी देते हुए जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि निवासियों की ओर से लगातार आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए। मोहन नगर निगम जोन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से आ रही शिकायतों का निस्तारण करते हुए। शालीमार गार्डन, डीएलएफ कॉलोनी और भोपुरा में अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब बीस से अधिक अस्थायी दुकानों के ध्वस्तिकरण का काम किया गया। साथ ही अवैध रूप से खड़े रहने वाले रेहड़ी-पटरी वालों पर भी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि निवासियों की शिकायत थी कि अतिक्रमण के चलते सड़क पर सुबह शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही निगम की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी यहां पर लोग पुन: अतिक्रमण कर लेते हैं।