फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The controversy of applying paint and stickers on the rockboard did not stop

थम नहीं रहा शिलापट्ट पर पेंट और स्टीकर लगाने का विवाद

Tue, 28 Sep 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
The controversy of applying paint and stickers on the rockboard did not stop
ग्रेटर नोएडा। दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण से पहले ही शिलापट्ट पर काला पेंट करने और स्टीकर लगाने का मामला सामने आ गया था। इसके बाद स्टीकर लगाने व हटाने के आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। अब मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व दादरी विधायक के नाम पर काला पेंट करने का वीडियो वायरल होने से राजपूत समाज में भी नाराजगी है। वहीं, एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि चेहल्लुम में सुरक्षा बढ़ाने के कारण प्रतिमा के पास से पुलिस हटाई गई थी, लेकिन फिर से मामला सामने आने के बाद प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

हालांकि, मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में संदेश दिया था कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती। वह सभी का हित साधते हैं। सबसे पहले अनावरण शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने से विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद अनावरण संबंधित बैनर लगाने के दौरान भी गुर्जर शब्द न लिखने पर विरोध शुरू हुआ। अब फिर से काला पेंट प्रकरण से राजपूत संगठन व समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी नाराजगी व्यक्त कर बयान जारी किए हैं।
विज्ञापन

श्याम सिंह भाटी को पार्टी भेजेगी नोटिस
वायरल वीडियो में दिख रहे श्याम सिंह भाटी सपा के जिला उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष हैं, लेकिन सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना है कि प्रकरण से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं उन्होंने इसे व्यक्तिगत कृत्य बताया है। वहीं, जिलाध्यक्ष इंदरप्रधान ने इस मामले में उन्हें नोटिस देने की बात कही है, लेकिन अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर का कहना है कि इस मामले की शुरुआत गुर्जर शब्द पर पेंट लगाने से हुई थी, तब कोई केस दर्ज क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम, सांसद व विधायक के नाम पर किया काला पेंट, 150 पर केस
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और विधायक के नाम पर काला पेंट करने के मामले में गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामचंद्र वर्मा ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, सम्राट मिहिर भोज कॉलेज परिसर में प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री ने किया था। शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी, गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधाचरण भाटी समेत अन्य नाम लिखे थे। मंगलवार को योगी, सुरेंद्र व तेजपाल के नाम पर काला पेंट कर दिया गया।
वायरल वीडियो से की जाएगी पहचान
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में प्रतिमा के शिलापट्ट पर काला पेंट करने के कारण मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दादरी कोतवाली में आईपीसी की धारा 153, 427, 188, 270, महामारी एक्ट, स्पेशल पावर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
गुर्जर समाज के कुछ असामाजिक लोगों ने पूर्वजों व मुख्यमंत्री का अनादर कर समाज के लोगों की भावनाओं को आहत किया है। समाज के लोगों को भिड़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और शिलापट्ट को अनावरण की स्थिति के अनुरूप लगाया जाए अन्यथा समस्त राजपूत समाज आवाज उठाएगा।

- धीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपूत उत्थान सभा
ये क्या अभद्रता है, कभी गुर्जर शब्द का स्टीकर लगाना, हटाना और फिर लगाना। मुख्यमंत्री के नाम पर काला पेंट करने वालों के खिलाफ अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो करणी सेना उग्र आंदोलन करने मैदान में उतरेगी। इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- ठाकुर संग्राम सिंह चौहान, नोएडा महानगर सचिव, करणी सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed