फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The contribution of non-doctors cannot be forgotten

भुलाया नहीं जा सकता गैर चिकित्सकों का योगदान

Sat, 18 Dec 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
The contribution of non-doctors cannot be forgotten
नोएडा। चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे भी अनेक किरदार हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर बड़ा काम कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भी ऐसे ही गैर चिकित्सकों (नॉन मेडिकल स्टाफ) ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। लेखक विश्व बंधु जोशी की पुस्तक ‘हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन फ्रॉम द प्रस्पेक्टिव ऑफ नॉन मेडिकल एग्जेक्यूटिव-द अनसंग हीरोज’ में ऐसे ही गैर चिकित्सकों के योगदान और समस्याओं पर चर्चा की गई है। शनिवार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गैर चिकित्सकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। लेखक ने अपने दो दशक के अनुभव को शब्दों में पिरोकर पुस्तक के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन

अनुभव के आधार पर तैयार दस्तावेज आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होगी और बेहतर चिकित्सा प्रशासन में मददगार साबित होगा। कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ प्रबंधक विश्व बंधु जोशी ने बताया कि सर्वोत्तम चिकित्सा इलाज के लिए एक अस्पताल में 30 से 35 प्रतिशत चिकित्सीय स्टाफ काम करता है। जबकि, 65 से 70 फीसदी गैर-चिकित्सीय स्टाफ काम करता है। इनमें प्रशासक, प्रबंधक, पैरामेडिकल स्टाफ से लेकर सहायक तक शामिल हैं। समाज सेवा के लिए सम्मान की बात होती है तो गैर-चिकित्सकों को भुला दिया जाता है। पुस्तक में इन सभी पहलुओं पर प्रकाश डालने के अलावा अस्पताल की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान निकालने वाले प्रशासन का भी जिक्र है। पुस्तक के माध्यम से गैर चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने की मांग उठाई गई है। डॉक्टर्स और नर्स डे की तरह नॉन मेडिकोज डे मनाने का सुझाव दिया गया है। पुस्तक का प्रकाशन ब्लू रोज पब्लिशर (दिल्ली, लंदन) ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed