फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The contractor left the electrical work incomplete.

Noida News: ठेकेदार ने अधूरे छोड़ दिए विद्युत कार्य

Fri, 30 Jan 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
The contractor left the electrical work incomplete.
नोएडा। सेक्टर-56 में ठेकेदार ने विद्युत संबंधी कार्य अधूरे छोड़ दिए हैं। शिकायत पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। ऐसे में आरडब्ल्यूए की ओर से ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा गया है और अधूरे छोड़े गए विद्युत कार्यों से बढ़ रहे खतरों को बताया गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने ऊर्जा मंत्री एके सिंह को लिखे पत्र में बताया कि सेक्टर में विद्युत खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। यह खतरों की वजह बन सकते हैं। निगम की ओर से यहां कार्य कराया गया लेकिन ठेकेदार ने इस कार्य को आधा अधूरा छोड़ दिया। पुराने तारों और ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिन जगहों पर पोल बदले गए वहां गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया है। आरडब्ल्यूए ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed