फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The company's contract ended

Noida News: कंपनी का करार खत्म, कर्मचारियों ने मांगा पंजीकरण का पैसा

Mon, 14 Jul 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
The company's contract ended
-आरोप, नई कंपनी भी 2500-3000 रुपये मांग रही है पंजीकरण की राशि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम को मैनपावर कंपनी की आपूर्ति करने वाली कंपनी ग्लोबलटच प्राइवेट लिमिटेड का करार खत्म हो चुका है। लेकिन तयशुदा मसौदे के तहत संविदा कर्मचारियों को पंजीकरण की राशि वापस नहीं की गई। कर्मियों का आरोप है कि नई कंपनी भी 2500 से तीन हजार की पंजीकरण राशि मांग रही है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम अस्थायी मजदूर संघ ने इस मामले में निदेशक ईशा दुहन से मामले में हस्तक्षेप कर संविदा कर्मचारियेां के हितों का ध्यान रखने की मांग की है।
विद्युत निगम में मैन पावर सप्लाई का काम अब तक ग्लोबलटच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभाल रही थी। कर्मचारियों का आरोप है कि इस कंपनी ने साल 2023 में काम संभालते ही 500-500 रुपये प्रति कर्मचारी पंजीकरण के नाम पर वसूला था। इसके बदले में वर्दी, बोनस, ज्वाइनिंग लेटर देने के साथ करार खत्म हो जाने पर पंजीकरण राशि को वापस करने की बात कही गई थी। लेकिन करार खत्म होने के बाद इस कंपनी ने न तो पंजीकरण की राशि लौटाई न ही किसी प्रकार की सुविधाएं दी। अब नई कंपनी उर्मिला इंटरप्राइजेज को मैनपावर आपूर्ति का काम सौंपा गया है। यह कंपनी अब संविदा कर्मचारियों से 2500 से 3000 रुपये पंजीकरण राशि की मांग कर रही है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष नीतिन मलिक ने निदेशक ईशा दुहन से मांग की है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली ई फीस को कंपनी के अधिकारियों द्वारा मौखिक व लिखित रूप में अनुबंध खत्म होने पर वापस दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कंपनी से पैसा वापस नहीं दिलाया गया। वर्तमान में मेरठ मंडल के अर्तगत सहारनपुर जोन, मुरादाबाद जोन, नोएडा जोन व रामपुर जिला में उर्मिला इंटरप्राइजेज का अनुबंध हुआ है। यह कंपनी भी पंजीकरण के नाम पर कर्मचारियों से 2500 से 3000 रुपये पंजीकरण के नाम पर मांग रही है। यह पूरी तरह से अनुचित हैं। 10 हजार रूपये प्रति माह कमाने वाला संविदाकर्मी 3000 हजार रुपये दे देगा तो उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। इस समस्या को त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed