फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The company will invest three thousand crore rupees in Yamuna City to make solar modules

Noida News: सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए यमुना सिटी में तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

Fri, 12 Sep 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
The company will invest three thousand crore rupees in Yamuna City to make solar modules
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-8 में उपलब्ध कराई जाएगी जमीन, सीईओ सौंपा जमीन आवंटन का आशय पत्र
विज्ञापन

04 गीगावाट सेल क्षमता की उत्पादन इकाई लगाने की योजना

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा की कंपनी यमुना सिटी में साेलर माॅड्यूल बनाने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी को फैक्ट्री लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-आठ जमीन आवंटित करने के लिए आशय पत्र भी शुक्रवार को जारी कर दिया। अब कंपनी जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराएगी। यहां कंपनी की करीब चार गीगावाट सेल क्षमता की उत्पादन इकाई लगाने की योजना है।
इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा.लि. के प्रतिनिधि शुक्रवार को प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से मिले। सीईओ ने उनसे पूरी परियोजना को लेकर जानकारी ली। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इंवेस्ट यूपी के माध्यम से 2023 में अनुबंध किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास शुरू किया। इस फैक्ट्री में कंपनी साेलर माॅड्यूल बनाएगी जिससे ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर काम हो सके। कंपनी ने आश्वासन दिया कि जमीन मिलने के बाद शीघ्र निर्माण शुरू कर उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले कंपनी के प्रस्ताव पर इंवेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए यमुना प्राधिकरण को एक पत्र लिखा था। अधिकारियों के मुताबिक 11 सितंबर को ही यह पत्र यमुना प्राधिकरण को मिला। प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए 24 घंटे के अंदर ही कंपनी को आशय पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 एकड़ में लगेगी इकाई
यमुना प्राधिकरण ने कंपनी को सेक्टर-8 में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यहां जमीन की किसानों से खरीद प्राधिकरण अभी कर रहा है। जल्दी ही विकास कार्य पूरे कराकर यहां कब्जा भी दिया जा सकेगा। अब कंपनी के प्रस्ताव को इंवेस्ट यूपी एम्पावर्ड कमेटी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सीईओ का कहना है कि कंपनी अपना उद्योग शुरू कर सके। इसके लिए जरूरी सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed