{"_id":"5fb6d2478ebc3e9bcb6f2909","slug":"the-car-from-which-the-police-got-the-clue-recovered-noida-news-noi5492047151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कालरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय कालरा
विज्ञापन
जिस कार से पुलिस को मिला था सुराग, बरामद
नोएडा। जिस कार से नोएडा पुलिस को हाई प्रोफाइल अक्षय कालरा मर्डर केस मामले में अहम सुराग मिला था। उस जाइलो कार को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार को वैशाली गाजियाबाद से बरामद कर लिया। कार अक्षय मर्डर केस में गिरफ्तार शमीम शेख के पिता के नाम से रजिस्टर्ड है। शमीम शेख के पिता पैकर्स एंड मूवर्स का कारोबार करते हैं। पूछताछ में शमीम के पिता ने बताया कि कई महीनों से उन्होंने इस कार का इस्तेमाल खुद नहीं किया था और बेटे इसका इस्तेमाल कर रहे थे।
दरअसल, अक्षय की लूटी गई क्रेटा को दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों में गिरफ्तार आरोपियों ने छिपा रखा था। इसके बाद शमीम की जाइलो कार से आरोपी क्रेटा बेचने के लिए मेरठ गए थे। सीसीटीवी फुटेज में क्रेटा साथ जाइलो कार भी चल रही थी। जाइलो कार पर सही नंबर प्लेट लगी थी। इसके नंबर के आधार पर नोएडा पुलिस की टीम बदमाशों तक पहुंची थी। क्रेटा का मेरठ में 1.70 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। पुलिस ने मामले में कुलदीप चौहान, विकास कुमार, सोनू सिंह, शमीम शेख, नसीम शेख, अजय कुमार राठौर और बास्की नाथ को गिरफ्तार कर चुकी है।