फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The builder sold the project to someone else after booking the shops.

Noida News: दुकानें बुक कर बिल्डर ने प्रोजेक्ट किसी और को बेचा

Sun, 17 Mar 2024 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The builder sold the project to someone else after booking the shops.
अदालत ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पैसे लेकर भी प्रोजेक्ट में कॉमर्शियल यूनिट न देने और किसी और बिल्डर को बेच देने के मामले में अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अर्जुन मावी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के दीपक नवानी ने 9 जुलाई 2019 को थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में अलीशा इन्फ्राटेक और वायवेबर लिमिटेड के प्रोजेक्ट में 125 मीटर कॉमर्शियल यूनिट 19.24 लाख रुपये देकर बुक कराई थी। बिल्डर पक्ष की ओर से डायरेक्टर अमित मावी, योगेश मलिक, अरुण मावी, राम प्रकाश मावी, कामेश भड़ाना की ओर से एग्रीमेंट किया गया। यूनिट को सन 2022 में देने की बात कही। 24 नवंबर 2023 को पता लगा कि बिल्डर कंपनी ने यह प्रोजेक्ट साया सीमेंटेशन को बेच दिया है। साया सीमेंटेशन के नोएडा सेक्टर-129 में आफिस पर पहुंच कर जानकारी की तो वहां बताया गया कि बिल्डर कंपनी लोगों से प्रोजेक्ट में पैसा लेकर चली गई है। जब बिल्डर से पैसा वापस करने के लिए कहा गया तो पीड़ित को धमकाया गया। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन नूपुर श्रीवास्तव की अदालत में गुहार लगाई है। इसके बाद अदालत ने थाना एक्सप्रेस वे को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed