फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Bhalswa garbage mountain will be cleared by October 2 next year.

Noida News: भलस्वा में कूड़े का पहाड़ अगले साल 2 अक्तूबर तक होगा खत्म

Wed, 17 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
The Bhalswa garbage mountain will be cleared by October 2 next year.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया दौरा, श्रमिकों को मिलेगी 5000 की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

---------------
45 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का होगा निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सेवा पखवाड़े के अवसर पर भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यहां जमा 45 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का निस्तारण अगले वर्ष दो अक्तूबर तक किया जाएगा। वहीं, यहां काम कर रहे श्रमिकों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भलस्वा, गाजीपुर और ओखला की तीन साइट सबसे बड़ी चुनौती हैं। इन तीनों साइट को खत्म करने की जिम्मेदारी मैंने ली है। भलस्वा में डीडीए साझेदार के रूप में काम कर रहा है और बाकी जगह भी यही रणनीति अपनाई जाएगी। अब तक भलस्वा लैंडफिल पर बायो-रेमेडिएशन की प्रक्रिया से करीब 25 एकड़ जमीन खाली हो चुकी है। इसमें से पांच एकड़ पर बांस गार्डन तैयार किया गया है। 20 एकड़ पर स्वच्छता से संबंधित मशीनरी लगाई गई है। अब ताजा कचरे और लीगेसी कचरे को अलग-अलग निस्तारित किया जाएगा ताकि काम और तेजी से आगे बढ़ सके। कंपोस्ट खाद का उपयोग डीडीए और नगर निगम के पार्कों में किया जा रहा है। यह काम केवल कचरे को हटाना नहीं है, बल्कि कचरे को संसाधन में बदलकर दिल्ली को एक नई दिशा देना है।
विज्ञापन

धरातल पर उतर रहा संकल्प : सूद
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी को कूड़े के पहाड़ से स्वच्छ राजधानी बनाने का संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। तीनों लैंडफिल साइटों पर 50 प्रतिशत से अधिक कचरे का निस्तारण पहले ही हो चुका है। यह सिर्फ ढांचागत उपलब्धि नहीं बल्कि दिल्ली की पर्यावरणीय गरिमा बहाल करने का प्रमाण है। इस दौरान मेयर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article