फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two laborers died due to collapse of wall of under-construction building instead of saving contractor run away from spot

नोएडा: निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, बचाने के बजाय मौके से फरार हो गया ठेकेदार

Tue, 16 Nov 2021 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 16 Nov 2021 01:30 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ठेकेदार मजदूरों को बचाने के बजाय फरार हो गया। यदि ठेकेदार तुरंत घायलों को निकालने का प्रयास करता तो न दोनों की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
Two laborers died due to collapse of wall of under-construction building instead of saving contractor run away from spot
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-2 में व्यावसायिक भवन के बेसमेंट की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अतुन दास के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद लेबर ठेकेदार एक मजदूर के साथ मौके से फरार हो गया। भवन मालिक गुरुप्रीत सिंह अप्रवासी भारतीय हैं। वह अमेरिका में रहते हैं। 
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 के ए-35 बेस्ट च्वाइस नाम से व्यावसायिक भवन है। इसमें कई कंपनियों के कार्यालय हैं। भवन के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसका ठेका राजन उर्फ राजू के पास था। राजू तीन लेबरों के साथ काम करा रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 8:00 बजे बेसमेंट में दीवार के लिए सरिया बांधने का काम किया जा रहा था। अचानक बराबर वाली दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें दो मजदूर दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड ने शोर मचा दिया। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दीवार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें एक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अतुनदास के रूप में हुई है। वह सेक्टर-50 में नियो अस्पताल के पास रहता था। वहीं देर रात तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने के बजाय मौके से फरार हुआ ठेकेदार 
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ठेकेदार मजदूरों को बचाने के बजाय फरार हो गया। यदि ठेकेदार तुरंत घायलों को निकालने का प्रयास करता तो न दोनों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस फरार ठेकेदार और लेबर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed