फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The authority launched a campaign to catch cattle

Noida News: प्राधिकरण ने चलाया गोवंश पकड़ने का अभियान

Tue, 09 Sep 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
The authority launched a campaign to catch cattle
- लावारिस गोवंश द्वारा इंजीनियर को घायल करने के बाद सेक्टर बीटा-1 में दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक में सोमवार को लावारिस गोवंश द्वारा इंजीनियर पर हमला की घटना के बाद निवासी दहशत के माहौल में जी रहे है। निवासियों ने सेक्टर में घूम रहे लावारिस गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से शिकायत की है। इसके बाद प्राधिकरण सजग हो उठा और गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाया।
निवासियों का आरोप है कि सेक्टर के हर ब्लॉक में गोवंश का जमावड़ा लगा हुआ है। गोवंश आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर रहे है। सोमवार को सेक्टर के निवासी इंजीनियर प्रथम चंद्रा को टक्कर मार कर घायल कर दिया। सेक्टर के आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेंद्र भाटी व निवासी विनोद कसाना ने बताया कि सोमवार को देर शाम को एक निजी कंपनी में इंजीनियर का काम करने वाले प्रथम चंद्रा, भांजा को गोवंश ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भांजे को मामूली चोट आई है। जबकि मामा का एक निजी अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद निवासी दहशत के माहौल में रहे है। पार्क में बच्चे खेलने तक नहीं आ रहे है। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद टूटी है। अधिकारियों की ओर से मंगलवार को सेक्टर में अभियान चलाकर करीब छह से सात लावारिश गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन


------------

कई बार हो चुकी है शिकायत

- निवासियों का कहना है कि पूरे सेक्टर में 40 से 50 की संख्या में लावारिश गोवंश धूम रहे है। इसको पकड़कर सेक्टर से बाहर करने के लिए कई बार प्राधिकरण में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों की ओर से हर बार आश्वासन ही मिलता आया है। वहीं, सेक्टर में कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। आए दिन लोगों को काटने की घटना आम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed