{"_id":"616c42e695ba581070762c1a","slug":"the-appearance-of-anganwadi-centers-will-change-with-the-help-of-aktu-noida-news-noi6108876195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू के सहयोग से बदलेगी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू के सहयोग से बदलेगी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित एकेटीयू से बाहर आतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
नोएडा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को नोएडा पहुंचीं। एकेटीयू द्वारा प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा बदलने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके लिए राज्यपाल रविवार एवं सोमवार के दो दिवसीय दौर पर नोएडा एवं गाजियाबाद आई हैं। उन्होंने कहा कि एकेटीयू के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत में बदलाव आएगा। इससे केंद्रों से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। बता दें कि रविवार को अचानक मौसम में परिवर्तन के कारण उनके दौरे में कई परिवर्तन किए गए। इस कारण वह सड़क मार्ग से दोपहर करीब 2:30 बजे नोएडा पहुंचीं। उन्होंने एकेटीयू कैंपस का निरीक्षण किया। फिर यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (यूपीआई) और जेएसएस इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों के साथ लंच किया।
इसके बाद उनका काफिला आंगनबाड़ी योजना से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गया। कार्यक्रम के बाद रात को राज्यपाल दोबारा एकेटीयू कैंपस पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कई प्रशासनिक, शैक्षणिक अधिकारियों और राजनेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था नजर आई। मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं संस्थान के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। राज्यपाल सोमवार को सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में एकेटीयू द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यहां वह जिले के करीब 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को सम्मानित करेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी से जुड़ी कई योजनाओं एवं बदलाव पर चर्चा करेंगी। इस दौरान एकेटीयू के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी और जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
क्या है योजना
आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए एकेटीयू द्वारा एक वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ, कानपुर विभिन्न शहरों जैसे में केंद्रों की दशा बदलने के लिए एकेटीयू ने कई कार्य किए हैं। योजना में स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से केंद्रों को आर्थिक मदद संग संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। कई जिलों में इस योजना पर राज्यपाल के निर्देशन में लंबे समय से कार्य हो रहा है। अब गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में योजना के तहत महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। केंद्रों को एजुकेशनल खिलौने, एबीसीडी, नंबर, पजल, ब्लॉक्स, फल, टाय एनीमल, एजुकेशनल मैप, प्लेबुक, स्टोरी बुक, वाइट बोर्ड, वजन मशीन, हाईट गेज, फर्स्ट एड बॉक्स, हैंडवाश, ट्राई साइकिल, झूले, मेज, आसनी एवं खाने के बर्तन आदि प्रदान किए जाएंगे।