फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The airport will be supplied for construction works from the Jewar power station

एयरपोर्ट को निर्माण कार्यों के लिए जेवर बिजलीघर से दी जाएगी आपूर्ति

Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
The airport will be supplied for construction works from the Jewar power station
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी ने विद्युत निगम से 1350 किलोवाट का अस्थायी कनेक्शन मांगा है। विद्युत निगम ने सभी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए जेवर से किशोरपुर गांव तक नई लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द एयरपोर्ट को जेवर बिजलीघर से आपूर्ति दी जाएगी। हालांकि, बाद में स्थायी तौर पर एयरपोर्ट के लिए नए बिजलीघर के निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में अधिगृहीत 1351 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। निर्माता कंपनी ने निर्माण कार्यों के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन की मांग की है। विद्युत निगम ने कनेक्शन देने के लिए एयरपोर्ट तक लाइन के सर्वे का काम पूरा करते हुए 9 से 10 किमी तक 11 हजार वोल्ट की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें केवल हाइटेंशन लाइन बिछाकर आपूर्ति देनी है।
विज्ञापन

बाकी ट्रांसफार्मर और एयरपोर्ट क्षेत्र में अंदर एलटी लाइन बिछाने का काम स्वयं एयरपोर्ट निर्माता कंपनी करेगी। बिना किसी व्यवधान विद्युत आपूर्ति के लिए निगम ने ज्वालि ऋषि आश्रम मार्ग स्थित बिजलीघर से लगभग तीन किमी तक लाइन को अंडर ग्राउंड बिछाया है। दो केबिल बिछाई गई हैं। यदि एक में कोई कमी आ जाती है तो दूसरी से आपूर्ति दी जाएगी। वहीं, जेवर-झाजर मार्ग पर सड़क किनारे सीमेंट के खंभे खड़े कर दिए गए हैं। एक सप्ताह में इन खंभों पर लाइन बिछाने का काम पूरा कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed