फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The administration recovered 5.30 crores of buyers from the builder

Noida News: प्रशासन ने बिल्डर से खरीदारों के 5.30 करोड़ वसूले

Sun, 24 Aug 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
The administration recovered 5.30 crores of buyers from the builder
यूपी रेरा ने 15 खरीदारों की शिकायत पर जारी की थी डिलिजेंट के खिलाफ आरसी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने डिलिजेंट बिल्डर्स से खरीदारों के 5.30 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। यूपी भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया गया था लेकिन बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा था। कंपनी का प्रबंधन बदलने के बाद वसूली हो सकी है। वहीं, खरीदारों का कहना है कि बिल्डर ने कब्जा देना शुरू कर दिया है।


आदेश का पालन नहीं करने पर यूपी रेरा बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है ताकि खरीदारों का पैसा दिलाया जा सके। यूपी रेरा ने ग्रेनो वेस्ट स्थित डिलिजेंट बिल्डर्स के खिलाफ भी आरसी जारी की थी। बिल्डर का अंतरिक्ष वैली नाम से प्रोजेक्ट हैं। इनमें से 15 आरसी के 5.30 करोड़ रुपये बकाया थे। तहसील दादरी की टीम के बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा था। अब कंपनी को नए प्रबंधन ने संभाला है। इसके बाद बिल्डर ने रुपये जमा करा दिए हैं। वहीं, प्रोजेक्ट के खरीदारों का कहना है कि प्रोजेक्ट में कुल दो टावर हैं जिनमें 316 फ्लैट हैं। बिल्डर ने एक टावर में कब्जा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed