फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 11th foundation day of the Brahmin Sabha was celebrated.

Noida News: ब्राह्मण सभा का 11वां स्थापना दिवस मनाया

Sun, 25 Oct 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
The 11th foundation day of the Brahmin Sabha was celebrated.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में रविवार को ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आठवीं पत्रिका का विमोचन और सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में गीतकार संतोष आनंद समेत जनप्रतिनिधियों और ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद ने अपना लोकप्रिय गीत एक प्यार का नगमा है सुनाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। कवि मुकेश कुमार शर्मा ने कविताओं और मंच संचालन से समारोह को रोचक बनाया। कवि शिखा ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं। सभा अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र पचौरी ने संगठन के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, महर्षि भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और दादरी की चेयरपर्सन गीता पंडित ने संयुक्त रूप से सभा की आठवीं पत्रिका का विमोचन किया। समारोह में संरक्षक कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष देवी शरण शर्मा, जीपी गोस्वामी, मीडिया प्रभारी प्रदीप उपाध्याय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed