{"_id":"68de87d29ae84e6c0e08da68","slug":"thar-stunt-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-133-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के पास थार और कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के पास थार और कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो
-एक निजी विश्वविद्यालय के सामने यमुना एक्ससप्रेस-वे के अंडरपास पर कार सवार युवकों ने किया स्टंट
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के सामने यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास पर थार और एक अन्य कार सवार युवकों ने खतरनाक स्टंट किया। कार से स्टंट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 24 सेकंड के इस वीडियो में तेज रफ्तार में स्टंट कर युवक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। वायरल वीडियो में 8 से 10 गाड़ियां खड़ी हुई हैं, जिसमें बारी-बारी से स्टंट किया जा रहा है। साथ ही कुछ युवक गाड़ियों को पर चढ़कर वीडियो भी बनाते हुए दिख रहे हैं। बताया जाता है कि युवक रील बनाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अंडरपास के नीचे अक्सर इस तरह के स्टंट किए जाते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा बना रहता है। प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।