फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tender will go out to find another agency for e-cycle stand

ई-साइकिल स्टैंड की दूसरी एजेंसी ढूंढने के लिए निकलेगा टेंडर

Fri, 17 Sep 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tender will go out to find another agency for e-cycle stand
नोएडा। प्राधिकरण की ओर से ई-साइकिल स्टैंड शुरू कराने के लिए एक एजेंसी का चयन किया जा चुका है। दूसरी एजेंसी के लिए प्राधिकरण जल्द ही टेंडर निकालेगा। अक्तूबर के अंत तक शहर में 62 स्थानों पर ई-साइकिल स्टैंड शुरू करने का लक्ष्य है। अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण ने 62 स्थानों पर ई-साइकिल डॉकिंग स्टेशन तैयार किए हैं। यहां प्रत्येक स्टैंड पर 10 साइकिलें खड़ी रहेंगी। प्राधिकरण ने एक राशि तय की है। इसके अंतर्गत किराये पर साइकिल ले जाने वाले को 199 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा 5 रुपये बेस किराया होगा। इसके बाद दो रुपये प्रति मिनट किराया लगेगा। अगर साइकिल कहीं रोकते हैं तो 50 पैसे प्रति मिनट का शुल्क होगा। प्रत्येक साइकिल स्टैंड पर दोनों एजेंसियों को आधा-आधा स्थान दिया जाएगा। प्रत्येक एजेंसी 5-5 साइकिल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए विज्ञापन अधिकार भी मिलेगा। एजेंसी चाहे तो यहां विज्ञापन स्पेस बेचकर पैसे कमा सकती है। इससे वह अपना खर्च निकालेगी। प्राधिकरण को किराया नहीं देना है। इसके अलावा चयनित एजेंसी को साइकिल स्टैंड की छत भी बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed