फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tender for foot over bridge to connect Sector-5152 metro stations issued

सेक्टर-51/52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज का टेंडर जारी

Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tender for foot over bridge to connect Sector-5152 metro stations issued
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी समाप्त हो गई है। ऐसे में अब अटके हुए विकास कार्य जल्द पूरे कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने सिविल कार्यों और टेंडर की समीक्षा बैठक की। वहीं, शाम को नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन के सेक्टर-51 व दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए 420 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन

एजेंसियों से 31 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। एफओबी बनने से ब्लू और एक्वा लाइन के बीच यात्रियों की राह सुगम होगी। अभी यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इधर, सेक्टर-51/52 मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक भी प्रस्तावित है। यह स्काईवॉक इन दोनों स्टेशनों के बीच जमीन लेने वाली आइकिया कंपनी को बनाना है। प्राधिकरण ने इसका करार भी किया है। कंपनी के पास स्काईवॉक निर्माण के लिए 6 साल का समय है, इसलिए एनएमआरसी ने सात साल के लिए एफओबी की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, एफओबी को लेकर आइकिया की तरफ से आपत्ति भी पूर्व में दर्ज करवाई गई थी। एनएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि आपत्ति का निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का काम हो सकेगा शुरू
अब ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम भी जल्द शुरू कराने की कवायद होगी। इस योजना से ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों फायदा होगा। कई वर्षों से काम ठंडे बस्ते में है। टेंडर प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की गति होगी तेज
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी परियोजना का ग्लोबल टेंडर निकला हुआ है, लेकिन अब तक खोला नहीं गया है। नई सरकार बनने के साथ ही टेंडर खुलेगा और एजेंसी चयन के साथ ही शिलान्यास की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट में भी कुछ ऐसे फैसले लिए जाएंगे जिससे प्रोजेक्ट की गति और तेज हो सके। मेडिकल डिवाइस पार्क का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसका शिलान्यास जल्द हो सकेगा। केंद्र सरकार से इसकी पहली किस्त भी मिलनी है।
ग्रेनो प्राधिकरण करेगा कई परियोजनाओं का शिलान्यास
आचार संहिता लगने के दौरान ग्रेनो प्राधिकरण ने करोड़ों की छोटी बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास का प्रयास किया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ का दौरा टलने से यह संभव नहीं हो पाया। अब आचार संहिता की बाधा खत्म होने के बाद यह काम संभव हो पाएगा।

नोएडा में सिविल कार्यों व टेंडरों की समीक्षा
प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शुक्रवार को सिविल विकास कार्यों व टेंडरों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के अंतर्गत कुल 447 कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 239 कार्य शुरू हो चुके हैं। शेष कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं। इनमें से भी 92 कार्यों के स्वीकृति पत्र तैयार किए जा चुके हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आदेश दिया कि सभी 92 कार्यों के स्वीकृति पत्र शनिवार तक जारी कर दिए जाएं। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि तैयार कार्यों के टेंडर तत्काल प्रकाशित करा दिए जाएं। पूर्व में स्वीकृत किए जा चुके 61 एनआईटी कार्यों के टेंडर भी जल्द आमंत्रित किए जाएं। उन्होंने सभी वर्क सर्किलों में चल रहे विकास कार्यों को भी जल्द ही पूरा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर बने सेंट्रल वर्ज की रंगाई, पुताई, फुटपाथ मरम्मत आदि को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर, पंफलेट आदि को हटाकर शहर को साफ कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed