फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten years in prison for attempting to rape a girl

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में दस साल की कैद

Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ten years in prison for attempting to rape a girl
ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में हरौला नोएडा निवासी मुजफ्फर अली को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल पॉक्सो-1 निरंजन कुमार ने दस हजार रुपये भी देने का आदेश दिया है जिसे जमा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी नीटू विश्नोई ने बताया कि 15 जुलाई 2020 को नोएडा के एक गांव में किराये पर रहने वाला चालक ऑटो चलाने गया था। उसकी बेटी दूसरी मंजिल पर सूख रहे कपड़ों को देेखने गई थी तभी इसी मंजिल पर किराये पर रहने वाले मूलरूप से बाराबंकी निवासी मुजफ्फर अली ने उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था और अदालत में बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए 9 अगस्त को आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। अदालत ने सुनवाई के बाद मुजफ्फर अली को दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed