फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten years imprisonment for acid attack on wife

बदायूं के ध्यानार्थ::: पत्नी पर तेजाब से हमले के दोषी को दस साल कैद

Fri, 29 Sep 2023 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment for acid attack on wife
पत्नी पर तेजाब से हमले के दोषी को दस साल कैद
विज्ञापन

- शराब का विरोध करने पर छह साल पहले की थी वारदात
- महिला का कान, हाथ और पेट गया था झुलस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा फेस-2 स्थित कंपनी से निकल रही महिला लता पर तेजाब से हमले के दोषी पति बदायूं निवासी सोनू को जिला न्यायालय ने दस साल कारावास की सजा सुनाई है। लता सोनू के शराब पीने का विरोध करती थी। अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसे जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि बदायूं निवासी अर्जुन शर्मा ने नोएडा फेस-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी लता 18 जनवरी 2017 की रात करीब 8 बजे होजरी कॉम्पलेक्स में काम करने के बाद घर जाने के लिए कंपनी के गेट से बाहर निकल रही थी। इस दौरान बेटी के पति सोनू ने उस पर तेजाब डाल दिया। जिससे उसका कान, हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गया। लता ने न्यायालय में बयान दिए कि उसका पति सोनू शराब पीता था और जुआ खेलता था। विरोध करने पर वह उसे और उसके बच्चों को पीटता था। इसके चलते वह अपने पिता के पास रह रहकर कंपनी में काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि दोषी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed