{"_id":"6293d236e2dc5c7c23143100","slug":"ten-year-old-son-rode-bike-without-helmet-father-arrested-noida-news-noi651316386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट दस साल के बेटे से बाइक चलवाई, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट दस साल के बेटे से बाइक चलवाई, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
जारचा थाना पुलिस ने जब्त की बाइक
- फोटो : Grnoida
बिना हेलमेट दस साल के बेटे से बाइक चलवाई, पिता गिरफ्तार
जारचा। दस साल के बेटे से बाइक चलवाकर वीडियो वायरल करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चे की जान जोखिम में डालकर बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक चलवा रहा था, जबकि आरोपी ने स्वयं हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोतवाली जारचा पुलिस ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई। वीडियो में पिता तेज रफ्तार में बच्चे से बाइक चलवा रहा था। इस मामले में गांव छोलस निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। जारचा कोतवाली के प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि राहुल पीछे बैठकर बच्चे से बाइक चलवा रहा था। बाइक सीज कर आरोपी का 20 हजार का चालान भी किया गया है।
कार पर बंदूक लिए एक युवक का फोटो वायरल
नोएडा। शहर की चौड़ी सड़कों पर कार व बाइक सवारों के स्टंट के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। अब रविवार को एक लग्जरी कार पर बंदूक लेकर चलते हुए युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद सेाशल मीडिया पर इस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह फोटो पुरानी है। फोटो 2 साल पहले की है। जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जांच के बाद के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।