फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten thousand rupees reward arrested in encounter

गाजियाबाद के ध्यानार्थ: मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees reward arrested in encounter
मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो साल से फरार था बदमाश, पैर में लगी गोली
माय सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर 63 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो साल से फरार बदमाश के पैर में गोली लग गई। बृहस्पतिवार देर शाम को हुई मुठभेड़ में घायल गाजियाबाद निवासी सोनू सोहेल को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर लूट और चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दस हजार का इनाम घोषित था।
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर शाम को एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को पुलिस की टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नोएडा के अलावा गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में लूट चोरी की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस की टीम इसकी तलाश कर रही थी तभी इस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इसके अपराधी की इतिहास की जानकारी प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed