{"_id":"6160a0ca8ebc3e87517e6f0c","slug":"ten-km-jam-due-to-road-collapse-on-noida-expressway-noida-news-noi609401546","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से लगा दस किमी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से लगा दस किमी जाम
विज्ञापन
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर लगा जाम। अमर उजाला
नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से महामाया फ्लाईओवर से एडवंट तक का करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां जीरो माइल महामाया फ्लाईओवर से 10.3 किलोमीटर पर एडवंट अंडरपास के बॉक्स पुशिंग का काम चल रहा था। इसके बाद सड़क धंसने से वहां करीब दो फुट गहरा गड्ढा बन गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया और प्राधिकरण अधिकारियों से बातचीत कर गड्ढा भरवाया तो देर रात को यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी।
सेक्टर-142 के पास एक्सप्रेसवे के नीचे एडवंट अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए पहले से ही दो लेन पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। बॉक्स पुशिंग के कुछ देर बाद शाम को वहां सड़क पर गड्ढा बन गया। इस वजह से तीन लेन बंद करनी पड़ी और बॉटलनेक बन गई। केवल एक वाहन के निकलने के लिए रास्ता मिल रहा था। इस वजह से महामाया तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी व्यस्त समय की वजह से वाहनों का काफी दबाव था।
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर जाम लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पहले सेक्टर-93 से रूट डायवर्जन किया। इसके बाद प्राधिकरण से बात कर सड़क के गड्ढे को भरवाने का काम किया। इसी तरह मॉडल टाउन के पास एनएच पर एक वाहन के खराब होने के कारण शुक्रवार सुबह जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह सेक्टर-82 कट के पास भी एक वाहन के खराब होने से सुबह लोगों को परेशानी हुई।